मेरी जान को खतरा है प्रधानमंत्री : ओली
प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि उनकी जान को खतरा है । उन्होंने कहा कि उनकी सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है इसलिए देशी विदेशी तत्व उन्हें खत्म करना चाह रही है ।
सोमबार पोखरा में आयोजित नेकपा ओली पक्षीय गण्डकी प्रदेशस्तरीय समूह को सम्बोधन करते हुए ओली ने इस बात की चर्चा की उन्होंने कहा कि कल अगर मेरे उपर कोई हमला होता है तो यह कोई नई बात नही होगी । ‘
उन्होंने कहा कि अगर मैं नहीं भी रहा ती पार्टी और आन्दोलन चलता रहेगा । देश का भविष्य अन्धकार में नहीं जाने देंगे ।

