दुर्गा प्रसाईं को तत्काल रिहा किया जाए – धवलशमशेर राणा
काठमांडू, सावन १८ – नेता धवलशमशेर राणा ने अभियन्ता तथा मेडिकल व्यवसायी दुर्गा प्रसाईं को रिहा करने की मांग की है । राणा ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रसाई के रिहाई की मांग की । उनका कहना है कि अभिव्यक्ति देने के आधार पर किसी को गिरफ्तार करना गलत है। उन्हें तत्काल रिहा किया जाए ।
प्रसाईं की अभिव्यक्ति को लेकर कहा गया है कि उन्होंने भड़काऊ अभिव्यक्ति दिया है जिसके आरोप में प्रहरी ने उन्हें रविवार की रात को गिरफ्तार किया था । गिरफ्तारी से पहले प्रसाईं ने अपने भक्तपुर स्थित निवास में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें उन्होंने राजसंस्था और नेपाल को हिन्दू राष्ट्र कायम करने के लिए नए अभियान की घोषणा की थी । इसी क्रम में उन्होंने सरकार की आलोचना समेत की थी । इस अभियान की घोषणा के कुछ ही देर बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था । राणा का कहना है कि स्वतंत्र अभिव्यक्ति देने के आधार पर किसी को गिरफ्तार करना गलत है । इसलिए प्रसाईं को रिहा किया जाए ।
उन्होंने कहा है कि –नेता दुर्गा प्रसाईं को सरकार ने कल सावन १७ गते की रात को उनके निवास से गिरफ्तार किया है, यह निन्दनीय है’, राणा ने विज्ञप्ति में कहा है ‘उनकी तत्काल रिहाई के लिए मैं सरकार का ध्यानाकर्षण करता हूँ ।’


