आज का पञ्चाङ्ग–आपका दिन मंगलमय हो🙏: राधाकान्त शास्त्री
आज का पञ्चाङ्ग—-
आज का अंग्रेजी दिनांक:–02.03.2021
शुभसंवत् :—2077(प्रमादी)
शके:—1942
सौम्ययन याम्यगोल:
ऋतु:—शिशिर
माह:—फाल्गुन
पक्ष:—कृष्ण पक्ष
तिथि:—तृतीया तिथि प्रातः 08:37 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि
दिन:—मंगलवार
नक्षत्र :—हस्त नक्षत्र प्रातः 08:15 तक उपरांत चित्रा नक्षत्र
योग:—गण्ड
करण:—भ
सूर्योदय :—प्रातः 06:14
सूर्यास्त : संध्या 05:46
सूर्य :—कुम्भ राशि में
चंद्रमा :—कन्या राशि में
आज का राहूकाल दिन :—03:00 बजे से दिन :—04:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से दोपहर 12:24 तक
(नोट:—कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही6 करना चाहिए।
आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:—आज संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत होगा।
*💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮*
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
आज दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।
🐂वृष
आज अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
👫🏻मिथुन
आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।
🦀कर्क
आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह उपयोगी वस्तओं में वृद्धि होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगित के क्षेत्र में प्रगति होगी।
🐅सिंह
आज उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। झगड़ा, विवाद से बचें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
👰🏼कन्या
आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
⚖️तुला
आज जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। चल या अचल संपत्ति की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
🦂वृश्चिक
आज शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको आशातीत सफलता मिलेगी, लेकिन कोई ऐसा घटना भी हो सकती है, जो आपके हित में न हो। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
🏹धनु
आज संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा।
🐊मकर
आज आपको महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।
🍯कुंभ
आज आपका उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
🐟मीन
आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। अनचाही यात्रा हो सकती है। व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

