नेता पौडेल ने देउवा से कहा– अपने ही नेतृत्व में सरकार निर्माण का पहल किया जाए

काठमांडू, १२ मार्च । नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा से आग्रह किया है कि अब अपने ही पार्टी के नेतृत्व में नयां सरकार निर्माण करना होगा । इसके लिए पहल करने के लिए भी उन्होंने पार्टी सभापति देउवा से आग्रह किया है । पार्टी के कुछ पदाधिकारियो के बीच शुक्रबार सम्पन्न भेटवार्ता के दौरान ने नेता पौडेल ने इस तरह का सुझाव दिया है ।
नयाँ सरकार निर्माण के संबंध में राष्ट्रीय जनता पार्टी (जसपा) के नेताओं से भेटवार्ता करने से पहले कांग्रेस के कुछ शीर्ष नेता पार्टी महामन्त्री डा. शशांक कोइराला के निवास में इकठ्ठा हो गए थे । उसी भेला में नेता पौडेल ने सभापति देउवा से कहा– ‘अब अपने ही नेतृत्व में सरकार निर्माण के लिए पहल किया जाए, इसके लिए हम लोगों का भी सहयोग रहेगा ।’
स्मरणीय है, अभी तक नेपाली कांग्रेस ने अपने ही नेतृत्व में सरकार निर्माण के लिए खास प्रयास नहीं किया है । लेकिन नेकपा एमाले और एमाओवादी पार्टी पुनः अस्तित्व में आने के बाद एमाओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड ने भी देउवा से आग्रह किया है कि अब कांग्रेस, माओवादी और जसपा मिलकर नयां सरकार निर्माण करना चाहिए । इधर प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली जसपा के सहयोग से अपने ही नेतृत्व में नयां सरकार बनाना चाहते हैं और इसके लिए प्रयास भी जारी है ।

