Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में उर्दू साहित्यकारों द्वारा मासिक गजल गोष्ठी

 

नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में उर्दू साहित्यकारों द्वारा फागुन २९ गते शनिवार को मासिक गजल गोष्ठी किया गया ।
नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.–११ भवानीवाग स्थित रहा ईमाम बिन हम्बल विकास केन्द्र नेपालगन्ज में गुल्जार–ए– अदब बाँके के आयोजन में फागुन २९ शनिवार को मासिक गजल गोष्ठी में उर्दू साहित्यकारों द्वारा गजल गोष्ठी में गजल वाचन किया गया ।
नेपालगन्ज के उर्दू साहित्यकार इस्माइल अन्सारी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ मासिक गजल गोष्ठी में वह कार्यक्रम की सञ्चालन उर्दू साहित्यकार तथा धर्म गुरु अन्सर नेपाली ने किया था ।
इसी तरह वह मासिक गजल गोष्ठी में गुल्जार–ए– अदब बाँके के अध्यक्ष हाजी अब्दुल लतीफ शौक, सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी, धर्म गुरु अन्सर नेपाली, असफाक रसूल हाशमी, मेराज अहमद (हिमाल), अव्दुल हमीद सिद्दीकी (भोला), नसीम अहमद कादरी, इस्माइल अन्सारी, जावेद अहमद लगायत लोगों ने “कहीं वो सुबह करते हैं, कहीं वो शाम करते हैं ” मिश्ररा पर अपनी–अपनी गजल वाचन किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com