Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घेराबन्दी कर मुझे हटाया जाता है तो मैं फिर नयां शक्ति के साथ आ सकता हूँः प्रधानमन्त्री ओली

 
केपीशर्मा ओली/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २१ मार्च । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि अगर वर्तमान सरकार को घेराबन्दी के साथ जबरजस्ती हटाया जाता है तो फिर नयां शक्ति और ताकत के साथ सत्ता में आने की ताकत उनमें है । पार्टी केन्द्रीय कमिटी बैठक को शनिबार सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने यह भी कहा है कि सरकार को बचाने के लिए वह कोई भी अनुचित सम्झौता करनेवाले नहीं हैं । उन्होंने कहा है कि फाल्गुन २३ गते सर्वोच्च अदालत की ओर से फैसला आने के बाद वर्तमान सरकार संविधान की धारा ७६ (२) में रुपान्तनरण हो गया है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘अब मैं सर्वोच्च अदालत की फैसला अनुसार ही आगे बढ़नेवाला हूँ । सरकार को बचाने के लिए अनुचित सम्झौता, सिद्धान्तहीन गठबन्धन और जनता की भावना विपरित काम करनेवाला भी नहीं हूँ । अगर घेराबन्दी के साथ मुझे हटाया जाता है तो फिर नयां शक्ति के साथ मैं आ जाऊंगा ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com