Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महोत्तरी जिला के सहोडवा से 34 दिन पूर्व अपहृत बृद्ध दम्पति का शव बरामद

 


माला मिश्रा जनकपुरधाम । सीमावर्ती महोत्तरी जिला के पिपरा सहोड़वा निवासी 65 वर्षिय मुसाफिर झा पत्नी 60 वर्षिय गीता देवी झा का शव चौतीस दिन बाद बरामद हुआ है । अपहृत दम्पति का स्थिति सर्वजनिक करने के लिए लगातार आंदोलन कर रहे मैथिल ब्राह्मण महासभा सहित 51 सामाजिक संगठन का अगुवाई कर रहे भगवान झा ने दूरभाष पर इसकी पुष्टि करते हुए महोत्तरी का एसपी  दिनेश आचार्य के हवाले से बताया शव पिपरा के वार्ड दो स्थित सड़क के किनारे मिट्टी में गाड़ा हुआ अवस्था मे बरामद हुआ है । बृद्ध दम्पति दोनो का शव अलग अलग बोरा से बरामद हुआ है । शव में सिर्फ हड्डी बच गया है । अपहरण के दिन जो कपड़ा लगाया था बृद्ध दम्पति उसका परिजनों से पहचान कर शव का शिनाख्त हुआ है । बता दे कि 22 फरवरी के मध्य रात बृद्ध दम्पति को तब अपहरण कर लिया गया था जब दोनो अलग अलग रूम में सो रहे थे । बृद्ध दम्पति का स्थिति सर्वजनिक करने को ले  बिराटनगर , जनकपुर , राजबिराज , जलेश्वर सहित देश के राजधानी काठमांडू तथा अन्य जगहों उग्र प्रदर्शन के बाद नेपाल सरकार ने  केश को केंद्रीय जांच एजेंसी सीआइबी को सौपा था। केंद्रीय जांच एजेंसी सीआइबी , महोत्तरी पुलिस और 2 नंबर प्रदेश का पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुच अनुसंधान कर रहा है । इधर आंदोलनरत संघ संस्था मृतक का परिजन को क्षतिपूर्ति दिलाने का मांग कर रहे है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *