Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्व. नेता जोशी के सम्मान में ३ दिनों तक कांग्रेस की झण्डा आधा झुकेगी

 

काठमांडू, २७ मार्च । नेपाली कांग्रेस ने निर्णय किया है कि पार्टी के स्वर्गीय नेता नवीन्द्रराज जोशी के निधन प्रति सम्मान व्यक्ति करते हुए पार्टी की झण्डा ३ दिनों तक आधा झुकाई जाएगी । पार्टी केन्द्रीय कार्यालय सानेपा में शनिबार आयोजित आकस्मिक पार्टी केन्द्रीय कमिटी बैठक ने ऐसा निर्णय किया है ।
नेता जोशी के निधन प्रति शोक व्यक्त करते हुए बैठक ने कहा है कि चैत्र १५, १६ और १७ गते देशभर स्थित पार्टी कार्यालय में रहे झण्डा को आधा झुकाया जाएगा । इसीतरह चैत्र १७ गते एक दिन देशभर स्थित सभी पार्टी कार्यालय बंद करने का निर्णय भी कांग्रेस ने किया है ।
पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा के सभापतित्व में सम्पन्न बैठक ने शोक प्रस्ताव पारित किया है । पार्टी के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल विराटनगर में हैं । नेताओं का कहना है कि मौसम में खाराबी आने के कारण नेता पौडेल काठमांडू नहीं आ पाए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *