Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वतन्त्र पत्रकार संघ बाँके में अध्यक्ष नमस्कार शाह के नेतृत्व में १३ सदस्यीय कार्यसमिति

 

नेपालगंज (बाँके) पवन जायसवाल । बाँके में स्वतन्त्र पत्रकार संघ बाँके की चैत्र २३ गते को सम्पन्न हुआ अधिवशेन ने अध्यक्ष नमस्कार शाह के नेतृत्व में १३ सदस्यीय जिला कार्यसमिति पुनः चयन किया है ।
वह कार्य समिति के उपाध्यक्ष्य पद में मन भण्डारी, सचिव में विपी अस्तु, कोषध्यक्ष पद में मुना विष्ट, सह–सचिव पद में शोभा थापा मगर निर्विरोध चयन हुई हैं । इसी तरह वह समिति के सदस्यों में हेमराज भट्ट, डिल्लीरमण ओली, प्रशान्त केसी, खेम विष्ट, बब्लु शेख, लोकबहादुर घर्ती, तपेन्द्र मलाती और जनक थापा चयन हुये हैं ।
स्वतन्त्र पत्रकार संघ बाँक के राष्ट्रीय पार्षद में वरिष्ठ पत्रकार नीरज गौतम, रमेश सिटौला, कमल विक निर्मोही, माधवी शाह, दिला शाह और शम्भु शाही भी निर्विरोध चयन हुये हैं । इस संघ के पूर्व महासचिव नवराज पहारी ने अधिवेशन का विधिवत रुप से उदघाटन करते हुये पत्रकार लोग पार्टी निकट होना विडम्बना है बताया । स्वतन्त्र पत्रकार संघ बाँके के अध्यक्ष नमस्कार शाह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ अधिवशेन उदघाटन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार नीरज गौतम को पत्रकारिता सम्मान किया गया था ।
इसी तरह अपनी स्वर्गीय मातापिता के नाम में स्वतन्त्र पत्रकार संघ बाँके संघ में स्थापना किया हरिजमुना पत्रकारिता पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार बासुदेव श्रेष्ठ को प्रदान किया गया है ।

यह भी पढें   एसीसी प्रीमियर कप– हांगकांग ने दिया नेपाल को जीत के लिए २६२ रनों का लक्ष्य

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com