Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दशम वर्ग के छात्र छात्राओं को समारोह पूर्वक बिदाई

 


हिमालिनी प्रतिनिधि जोगबनी ।
सी बी एस ई नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त  जेनिथ पब्लिक स्कूल  जोगबनी में क्लास दशम अंतिम वर्ष के छात्र एवम छात्राओं को वर्ग नवम के बच्चो के द्वारा शानदार रंगारंग कार्यक्रम के द्वारा एक भव्य विदाई समारोह किया गया । जिसमे सभी बच्चो ने विद्यालय से जुड़ी खट्टी मीठी यादों को साझा किया  । इस मौके पर बच्चो   ने शानदार नृत्य , संगीत क्लासिकल नृत्य , गाना आदी से सभी को भावविभोर कर दिया । इस प्रोग्राम को सफल बनाने में वर्ग नवम की वैष्णवी विश्वा , लक्ष्मी यादव , लक्ष्मी मरोठी, रिमझिम सिंह , कुमारी नंदनी , कशिश खातून , शिफा , आदि ने अपना विशेष योगदान दिया ।अपनी अध्यक्षीय भाषण में प्रचार्या ने सभी बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आप सभी को अनुशासन ही आने वाले समय मे आपकी मंजिल तक पहुंचा सकती है । अंत मे सभी बच्चो को उपहार देकर सम्मानित किया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *