त्रि. वि.केन्द्रीय पुस्तकालय द्वारा नया वर्ष २०७८ पर शुभकामना आदान प्रदान
१४ अप्रील, काठमांडू । त्रि. वि. केन्द्रीय पुस्तकालय ने नया वर्ष २०७८ साल के आगमन पर चैत्र ३१ गते मंगलवार काे अपने सम्पूर्ण कर्मचारियाें में शुभकामना अादान प्रदान किया है ।
पुस्तकालय प्रमुख पूर्णलाल श्रेष्ठ ने अपने कर्मचारियाें काे नया वर्ष की शुभकामना देते हुए सभी से अपने कार्य प्रति वफादार रहने के लिए अनुराेध किया है ।
प्रमुख श्रेष्ठ ने बताया कि केन्द्रीय पुस्तकालय ने लकडाउन की अवस्था में भी पाठकाें काे निराश नहीं किया । सामाजिक दूरी रखते हुए इन्टरनेट के माध्यम से पाठकाें काे सुविधा प्रदान किया । उन्हाेंने जानकारी दी कि केन्द्रीय पुस्तकालय काेराेना महामारी के संक्रमण से बचने के लिए सम्पूर्ण सतर्कता कायम रखा है ।
कार्यक्रम में पुस्तकालय के सभी पदाधिकारियाें के साथ सम्पूर्ण कर्मचारी सहभागी थे ।


