Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में  कई स्थान पर वैक्सीन के दूसरे डोज की कमी

 

बीजिंग, रायटर।

चीन में  कई स्थान पर अब वैक्सीन की कमी हो रही है। यहां जनता वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए परेशान हो है। यह जानकारी सरकारी मीडिया ने दी है। चीन में पिछले कुछ दिनों से अचानक वैक्सीन की उपलब्धता में कमी आई है। जून तक सप्लाई सामान्य होने की जानकारी दी जा रही है। सरकार पिछले सात दिनों से हर रोज 33 लाख वैक्सीन के डोज लगवा रही है। पहले यह संख्या 43 लाख थी। वैक्सीनेशन की योजना देखने वाले झेंग झोंगवे ने ग्लोबल टाइम्स को बताया कि वर्तमान में घरेलू उपयोग के लिए वैक्सीन डोज में कुछ कमी आई है।

यह भी पढें   भाजपा जिला व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक बने दिनेश साह

यह कमी मई या जून के तक दूर कर ली जाएगी। झेंग ये नहीं बता सके कि वैक्सीन की यह कमी क्यों हो रही है और किन-किन स्थानों पर वैक्सीन की कमी चल रही है। जिन स्थानों पर वैक्सीन की कमी है, वहां पर दूसरी डोज लेने वालों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। चीन में पहली डोज के आठ सप्ताह के बाद दूसरी डोज लगाई जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com