त्रिवि द्वारा भर्चुअल पठन पाठन का निर्देशन
काठमाडौं ।
त्रिभुवन विश्वविद्यालय (त्रिवि) ने कोरोना भाइरस से अति प्रभावित जिला के बडे शहर के क्याम्पस को पठनपाठन करने के लिए भर्चुअल माध्यम अपनाने का निर्देशन दिया है । त्रिवि के सूचना तथा जनसम्पर्क महाशाखा के प्रमुख योगेन्द्रप्रसाद दाहाल ने बताया कि कोभिड–१९ के सङ्क्रमण बढ्ने के कारण भर्चुअल माध्यम से कक्षा सञ्चालन करने का निर्देशन दिया गया है ।
इससे पहले सोमबार हुए मन्त्रिपरिषद् बैठक ने वैशाख मसान्त तक विद्यालय और कालेज को आनलाइन वा वैकल्पिक माध्यम से कक्षा सञ्चालन करने का निर्णय किया था ।

