Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज अस्पताल में कोरोना से संक्रमित एक महिला की मृत्यु

 

वीरगंज, २२ अप्रील । वीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल में उपचारत कोरोना से संक्रमित एक महिला की आज सुबह मृत्यु हो गई है । अस्पताल से प्राप्त सूचना अनुसार वीरगंज महानगरपालिका–१६ नगवा निवासी ६१ वर्षीया महिला की मृत्यु हुई है ।
बताया गया है कि मृतक महिला श्वास–प्रश्वास, निमोनिया और उच्च बुखार संबंधी समस्या से जूज रही थी । वैशाख ३ गते कोरोना संक्रमण पुष्टी होने के बाद उनको वैशाख ५ गते अस्पताल में भर्ती की गई थी ।
नयां मृतकों के साथ पर्सा जिला में कोरोना से मरनेवालों की कूल संख्या ५९ पहुँच गई है । जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा के तथ्यांक अनुसार पिछले एक हफ्तो कोरोना संक्रमण के बाद मरनेवालों की संख्या ६ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *