चार प्रमुखदल निर्वाचन आयोग से असन्तुष्ट,हेलिकप्टर चार्टर नही करने देनेपर आपत्ति
काठमाडू, असार १२–उच्चस्तरीय राजनीतिक समिति ने प्रमुख निर्वाचन आयुक्त निलकण्ठ उप्रति व्दारा पिछले कुछ दिनो मे दिये गये अभिव्यक्ति के प्रति असन्तुष्टि जनाया है । समिति के कार्यालय नया बानेश्वर मे बुधबार को सबेरे हुइ बैठक मे आयोग के सचिव का तवादला करने का तथा अनावश्यक भाषण देने पर दलों ने अपनी असन्तुष्टि जाहिर की है । चार राजनीतिक दलों के नेताओं ने असन्तुष्टि के बारे मे आयोग के पदाधिकारी से मिलकर जानकारी लेने का निर्णय किया है । दलों के शीर्ष नेताओं व्दारा निर्वाचन के बारे मे अभी तक की तैयारी और भावी योजना के बारे मे आयोग से जानकारी लेने की सहमति हुइ है । अगहन ४ गते हर हालत मे निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये सचेत की भी सहमति हुइ है । इसप्रकार निर्वाचन के प्रति असहमति जनाने वाले दलों के साथ भी सहमती करने का जिम्मा प्रमुख तीन दलों के शीर्ष नेताओं को दी गयि है ।
इसबीच निर्वाचन आयोग व्दारा आगामी संविधानसभा के चुनाव मे हेलिकप्टर तथा हवाइजहाज चार्टर नही कर पाने के प्रस्ताव पर एनेकपा माओवादी तथा मधेसी मोर्चा ने अपनी आपत्ति जनाइ है । आज सवेरे हुइ उच्चस्तरीय राजनीतिक संयन्त्र की बैठक मे भी आचारसंहिता मे अनावश्यक प्रावधान राखकर निर्वाचन आयोग व्दारा चुनाव भाड्ने का आरोप एनेकपा माओवादी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल और तमलोपा के नेता हृदयेश त्रिपाठीले ने लगाया। संयन्त्र का बैठक सुरू होते ही दाहाल और त्रिपाठी निर्वाचन आयोग पर अनावश्यक बखेडा निकालने का आरोप लगाया था । दलों व्दारा चुनाव मे पच्चिस हजार से ज्यादा चन्दा लेने पर बैक मार्फत लेन देनकरने का आचारसंहिता के प्रावधान पर प्राय: सभी पार्टी के नेताओं ने आपत्ति जनाइ है ।

