बृद्ध दम्पति हत्या में संलिप्त सात को भेजा गया जलेश्वर कारागार

हिमलिनी प्रतिनिधि, जनकपुर । सीमावर्ती महोत्तरी जिला के पिपरा निवासी 65 वर्षिय मुसाफिर झा 58 वर्षिय गीता देवी झा दम्पति को देर रात्री के समय अपहरण कर हत्या के मामले में सात आरोपी को जेल भेजा गया है । मृतक का पुत्र मनीष झा का आवेदन पर अपहरण , बंधक बनाने ,हत्या , अपराधिक साजिश आदि मामले का महोत्तरी जिला अदालत सुनुवाई करते हुए घटना में संलिप्त हरेन्द्र ठाकुर , रामबाबू यादव ,सुरेन्द्र यादव , राजेन्द्र यादव , बबलू झा , कैलाश झा , तारा देवी झा को जलेश्वर कारागार भेज दिया है । वही इस घटना में संलग्न व फरार रहे रंजीत मिश्र , तेजनारायण झा को गिरफ्तारी हेतु न्यालय से वारंट जारी किया है ।बता दे कि बृद्ध दम्पति को 22 फरवरी को अपहरण कर लिया गया था जिसका शव 32 दिन बाद बरामद हुआ था । नदी के गड्ढे से दो बोरे में रखे शव का सिर्फ कंकाल मिले थे । बृद्ध दम्पति का स्थिति सार्वजनिक को ले बिराटनगर में भी धरना प्रदर्शन किया गया था जिसमे जोगबनी से भी दर्जनो महिला सहित अन्य लोग शामिल हुए थे । ब्राह्मण महासभा का केंद्रीय अध्यक्ष भगवान झा का नेतृत्व में भारत नेपाल मैत्री समाज सहित पचास संस्था बृद्ध दम्पति का स्थिति सार्वजनिक करने के लिए उग्र आन्दोलत पर सरकार ने सीआबी जांच का आदेश दिया था । सीआबी जांच से ही घटना का उदभेदन हुआ था ।
सीमावर्ती महोत्तरी जिला का एसपी दिनेश कुमार आचार्य ने इस घटना में संलग्न फरार दो का जल्द गिरफ्तारी की बात कही है ।

