Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना महामारी को ले  बिराटनगर और आसपास के क्षेत्रो में एक सप्ताह के लिए कर्फ्यू

 


हिमलिनी प्रतिनिधि बिराटनगर । कोरोना संक्रमित मरीजो में इजाफा को देखते हुए बिराटनगर महानगरपालिका क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी कर दिया है । इसके अलावा बिराटनगर से सटे ग्रामीण इलाका बुद्धिगंगा , जहदा , कटहरी का वार्ड 1,2,3,4 में एक सप्ताह के लिए कर्फ्यू लगाया गया है ।इसकी पुष्टि मोरंग का प्रमुख जिला अधिकारी कोषहरी निरौला ने किया है । इससे पहिले बिराटनगर से सटे सुनसरी जिला में शुक्रबार रात 12 बजे से कर्फ्यू जारी है । नेपाल सरकार संक्रमण रोग नियंत्रण अधिनियम कानून 2020 के तहत जिला अधिकारी को अपने क्षेत्र का अवस्था देख कर्फ्यू या फिर अन्य आदेश जारी  करने की आदेश दिया है ।
इससे पूर्व गृह मंत्रालय के आदेश पर बांके, काठमांडू, ललितपुर, भक्तपुर, कास्की, कैलाली, परसा, कंचनपुर, डांग, पलपा, चितवन, रूपन्देही, सल्यान, सुरखेत सहित अन्य कई जिला में कर्फ्यू तथा कालीकोट, बागलुंग और बरदिया में आंशिक प्रतिबंध है। जिन जिलों में ऐसा आदेश जारी किया गया है । रविवार को बिराटनगर में कर्फ्यू का पालन हेतु जगह जगह सुरक्षाकर्मी तैनात दिखे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *