ललितपुर जिला के प्रमुख जिला अधिकारी निरौला कोरोना से संक्रमित
काठमांडू, ४ अप्रील । ललितपुर जिला के प्रमुख जिला अधिकारी ढुण्डीप्रसाद निरौला कोराना वायरस से संक्रमित हो गए हैं । निरौला के अनुसार ३ दिन पहले उन्होंने पीसीआर परीक्षण के लिए नमूना स्टार अस्पतालको दिया था और रिपोर्ट पॉजेटिभ आया है । उनके अनुसार स्वास्थ्य में कोई भी जटिल समस्या नहीं है । प्रमुख जिला अधिकारी जिला प्रशासन कार्याल्य के ही क्वाटर में आइसोलेसन में हैं । उनहोंने कहा है कि संक्रमित होकर भी प्राविधिक रुप में महामारी विरुद्ध जारी अभियान में सक्रिय हैं ।

