Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, ममता बनर्जी पर आपत्त‍िजनक टिप्पणी के बाद हुआ एक्शन?

 

 

माना जा रहा है कि बंगाल चुनाव पर‍िणाम के बाद ममता बनर्जी पर की गई ट‍िप्पणी के बाद कंगना के ट्व‍िटर अकाउंट पर ताला लगा दिया गया है. कंगना ने ममता बनर्जी को ट्वीट कर आपत्त‍िजनक शब्द का इस्तेमाल किया था. अब ऑफिश‍ियल तौर पर कंगना का ट्व‍िटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है.

 

 

कंगना रनौत का ट्व‍िटर अकाउंट मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया है. माना जा रहा है कि बंगाल चुनाव पर‍िणाम के बाद ममता बनर्जी पर की गई ट‍िप्पणी के बाद कंगना के ट्व‍िटर अकाउंट पर ताला लगा दिया गया है. कंगना ने ममता बनर्जी को ट्वीट कर आपत्त‍िजनक शब्द का इस्तेमाल किया था. इसके बाद से ही यूजर्स कंगना को बुरा-भला कह रहे थे. अब ऑफिश‍ियल तौर पर कंगना का ट्व‍िटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है.

यह भी पढें   पोखरा लाए गए रसुवा बाढ़ में मृतकों के 102 शव,शवों के प्रबंधन में समस्या

 

 

कंगना ने बंगाल चुनाव के पर‍िणाम के बाद स‍िलस‍िलेवार रूप से कई ट्व‍िट्स किए थे. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) के ख‍िलाफ बयान दिए और ममता बनर्जी पर ट‍िप्पणी की थी. कंगना ने एक वीड‍ियो भी शेयर किया था जिसके मुताबिक टीएमसी चुनाव के बाद बीजेपी पार्टी की मह‍िलाओं के साथ मारपीट किया गया. हालांकि कंगना के इन ट्विट्स के बाद यूजर्स ने उन्हें हर तरफ से घेरा.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com