Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ठाकुर और महतो अपने पक्षधर नेताओं से खाली कागज में करा रहे हैं हस्ताक्षर

 

काठमांडू, ४ मई । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के महन्थ ठाकुर और राजेन्द्र महतो पक्षधर समूह ने अपने निकट सांसद् और कार्यकारिणी समिति सदस्ययों से खाली कागज में हस्ताक्षर अभियान शुरु किया है । प्राप्त सूचना अनुसार अलग–अलग खाली कागज में वे लोग सांसद् और कार्यकारिणी समिति सदस्यों का हस्ताक्षर संकलन कर रहे हैं । पूर्व राजपा पक्षधर अधिकांश नेता और सांसद् हस्ताक्षर अभियान में सहभागी हैं ।
स्मरणीय, आगामी वैशाख २७ गते संसद् का विशेष अधिवेशन आह्वान किया गया है । उक्त अधिवेशन में प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली विश्वास का मत ले रहे हैं । प्रधानमन्त्री ओली को हटाना है या कायम रखना है ? इस विषयों को लेकर राजनीतिक वृत्त में पिछली बार गरमा–गरम बहस है ।
विशेषतः संसद् बिघटन के बाद प्रधानमन्त्री ओली के विरुद्ध आन्दोलन करनेवाले राजनीतिक शक्तियों का कहना है कि प्रधानमन्त्री ओली प्रतिगामी है, इसीलिए उनको हटाना चाहिए । लेकिन पिछली बार जसपा भितर इस विषयों को लेकर विवाद है । विशेषतः ठाकुर और महतो पक्षधर प्रधानमन्त्री ओली को ही निरन्तर कायम रखना चाहते हैं तो पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव और डा. बाबुराम भट्टराई ओली के विकल्प चाहते हैं । ऐसी ही पृष्ठभूमि में शुरु हस्ताक्षर अभियान को अर्थपूर्ण रुप में देखा जा रहा है ।
जसपा कार्यकारिणी समिति में ५१ सदस्य हैं । बताया जाता है कि इसमें से २८ सदस्य उपेन्द्र यादव और डा. बाबुराम भट्टराई पक्षधर हैं । इसीतरह सांसदों की संख्या ३२ है । सांसदों में भी लगभग ५० प्रतिशत सांसद् विभाजित हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *