Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

25 साल की महिला ने (9)नौ बच्चों को जन्म दिया, 5 लड़की 4 लड़का सभी स्वस्थ है

 
फ़ोटो प्रतीकात्मक है

मोरक्को में रहने वाली 25 साल की हलीमा सिसे ने नौ बच्चों को मोरक्को में जन्म देकर डॉक्टरों को हैरान कर दिया. जब हलीमा का माली में अल्ट्रासाउंड हुआ था, तब उसमें सिर्फ 7 बच्चों के जन्म की जानकारी मिली थी जबकि डिलीवरी के समय 9 बच्चों का जन्म हुआ है. इस खबर से से हर कोई हैरान है. वहीं मार्च में हलीमा को डॉक्टरों ने विशेषज्ञ देखभाल बताई थी जिसके चलते वो मोरक्को आ गई और वहां पर उसकी डिलीवरी हुई है.

यह भी पढें   हिन्दू स्वयं सेवक संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग संपन्न

वैसे तो महिलाओं की प्रेगनेंसी से लेकर उनकी डिलीवरी तक का समय बेहद खास माना गया है. महिला प्रेग्नेंट है और वो कितने बच्चों को जन्म देगी इसका पता अल्ट्रासाउंड मशीन से चलता है और डॉक्टर भी इस पर काफी भरोसा करते हैं लेकिन हलीमा के मामले में अल्ट्रासाउंड मशीन सही अनुमान नहीं दे पाई.

7 की जगह 9 बच्चों का हुआ जन्म

माली में किए गए अल्ट्रासाउंड के मुताबिक सात बच्चों का जन्म होना था जबकि डिलीवरी के समय नौ बच्चों का जन्म हुआ. ये सारे बच्चे ऑपरेशन से हुए हैं. ये डॉक्टरों के मुताबिक काफी दुर्लभ संयोग है, जिसमें कुछ बच्चों का पता आखिरी समय तक नहीं चल पाता है.

यह भी पढें   सल्यान जीप दुर्घटना- तीन की मृत्यु,सात घायल

स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी का बयान

माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने अपने बयान में बताया कि हलीमा ने नवजात बच्चों में पांच लड़कियों और चार लड़कों को जन्म दिया है और मां समेत सब बच्चे स्वस्थ हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com