जुम्ला जिला के चन्दननाथ नगरपालिका में भारत द्वारा छोटे जलविद्युत प्लान्ट की पुनर्स्थापना
भारत सरकार के नेरु. २ करोड ६३ लाख आर्थिक सहयोग में जुम्ला जिला के चन्दननाथ नगरपालिका में हाल पुनस्र्थापना किये गए छोटे जलविद्युत प्लान्ट का २०७८ साल वैशाख २२ गते भारतीय राजदूतावास के प्रथम सचिव (विकास साझेदारी तथा पुनर्निर्माण प्रभाग) श्री करुण वंशल, जिला समन्वय समिति, जुम्ला तथा नेपाल विद्युत प्राधिकरण, जुम्ला द्वारा भर्चुअल माध्यम मार्फत उद्घाटन किया गया
जुम्ला जिला के चन्दननाथ नगरपालिका में अवस्थित २०० किलोवाट विद्युत उत्पादन क्षमता बाले इस जलविद्युत प्लान्ट का निर्माण नेपाल विद्युत प्राधिकरण ने सन् १९८३ में किया है । प्राकृतिक बिपदा के कारण उक्त प्लान्ट क्षति ग्रस्त हो गया था । उपभोक्ता समिति, स्थानीय बासिन्दा और जिल्ला समन्वय समिति, जुम्ला के विशेष अनुरोध में उक्त पावर प्लान्ट के पुनस्र्थापन के लिए भारत सरकार ने आर्थिक सहयोग किया । ‘नेपाल–भारत विकास सहकार्य’ कार्यक्रम अन्तर्गत भारत सरकार के अनुदान में जलाशय ट्याङ्की का निर्माणऔर जलविद्युत प्लान्ट का पुनस्र्थापना किया गया है । जिल्लाको चन्दननाथ नगरपालिकाका करिब २०,००० मानिसहरु यस प्लान्टबाट लाभान्वित हुनेछन् ।
भारत द्वारा नेपाल में ४५० उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना अब तक सम्पन्न हो चूका है .



