Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना संक्रमित वडा सदस्य को नहीं मिला अस्पताल में बेड, एम्बुलेन्स में ही मृत्यु

 
फाईल तस्वीर

बुटवल, ७ मई । बुटवल उपमहानगरपालिका–७ के ४४ वर्षीय वडा सदस्य नवीन थापामगर को एक हफ्ता पहले कोरोना वायरस की संक्रमण पुष्टी हुई थी । अस्पताल में बेड ना होने के कारण नवीन अपने ही घर में होम आइसोलेसन में रहने लगे । कुछ ही दिनों के बाद स्वास्थ्य में गम्भीर समस्या दिखाई पड़ने लगी, परिवारिक सदस्य अस्प्ताल में भर्ती के लिए निकल गए । लेकिन किसी भी अस्पताल में भर्ती के लिए बेड नहीं मिल सका । अन्ततः उनका निधन हो गया है ।
कल बिहिबार की घटना है । स्वास्थ्य में जटिल समस्या आने के कारण उनको एम्बुलेन्स में रखकर शुरु में क्रिमसन अस्पताल मणिग्राम पहुँचाया गया था । अस्पताल ने कहा कि यहां कोई भी भेन्टिलेटर और आईसीयू नहीं है । उसके बाद उनको एम्बुलेन्स में ही रखकर भैरहवा स्थित भीम अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुँचाया गया । लेकिन वहां भी बेड़ नहीं मिल सका । अन्ततः नवीन ने एम्बुलेन्स में ही अपना देह त्याग कर दिया है । उप–महानगरपालिका के प्रवक्ता रामप्रसाद रेग्मी ने कहा है कि अगर अस्पताल में रख कर उपचार किया गया होता तो नवीन को बचाया जा सकता था, अस्पताल में बेड ना मिलने के कारण ऐसा नहीं हो पाया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *