Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके जिला में आज ३ संक्रमितों की मृत्यु

 

बाँके, ८ मई । बाँके जिला में आज कोरोना से संक्रमित ३ व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । प्राप्त सूचना अनुसार भेरी अस्पताल नेपालगंज में उपचारत २ और कोहलपुर स्थित नेपालगंज मेडिकल कॉलेज में उपचारत १ संक्रमित का निधन हो गया है ।
भेरी अस्पताल में मरनेवाले नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका–४ निवासी ५८ वर्षीय पुरुष और जानकी गांवपालिका–३ निवासी ५५ वर्षीय महिला हैं । पुरुष में गत वैशाख १७ गते और महिला में २० गते कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई थी ।
इसीतरह नेपालगंज मेडिकल कॉलेज में मरनेवाले व्यक्ति नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका–२ निवासी ७४ वर्षीय पुरुष हैं । उनमे वैशाख १८ गते कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई थी । नयां मृतकों के साथ बांके जिला में कोरोना से मरनेवालों की कूल संख्या १७७ पहुँच गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *