Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना संक्रमण से वीरगंज में ४ व्यक्ति की मृत्यु

 
सांकेतिक तस्वीर

वीरगंज, ८ मई । कोरोना वायरस संक्रमण से वीरगंज में आज ४ व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । प्राप्त सूचना अनुसार नारायणी अस्पताल में उपचारत ३ और नेशनल मेडिकल कॉलेज द्वारा बाबा होटल में संचालित कोरोना अस्पताल में १ व्यक्ति की मृत्यु हुई है ।
नेशनल मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित अस्पताल में मरनेवाले व्यक्ति बारा जिला महागढीमाई नगरपालिका–२ निवासी ५५ वर्षीय पुरुष हैं । स्वास–प्रश्वास में समस्या दिखाई देने के कारण उनको गत वैशाख १९ गते उपचार के लिए भर्ती की गई थी ।
इसीतरह नारायणी अस्पताल में रौतहट जिला निवासी ५५ वर्षीय पुरुष, बारा जिला निवासी ४५ और ५छ वर्षीय पुरुष का निधन हुआ है । कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरु होने के बाद वीरगंज में आज तक ६२ संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है । इसमें से ३९ पर्सा जिला निवासी हैं । बाँकी २२ बारा, रौतहट और सर्लाही के हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *