Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जागरूक रहें और अपने आस पड़ौस को जागरूक रखे. जागरूकता जरूरी है : हनु रोज

 

Distributing free N 95 masks to all the citizens of Baget village by Hanu Roj founder director of Jaipur Int. Film Festival-JIFF.

कल 9 मई को मेरे गाँव बागेत में कोरोना को हराने के लिए सुरक्षा लेयर खड़ी करने के लिए N95 मास्क सभी गाँव वासियों को विश्व के सबसे बड़े कॉम्पिटिटिव फिल्म फेस्टिवल, जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल-जिफ परिवार की तरफ से फाउंडर डायरेक्टर हनु रोज द्वारा निशुल्क वितरित किये. गाँव के नौजवान साथियों से अनुरोध है. लोक लाज बीच में नहीं लाएं. खुद भी मास्क पहने और बच्चों तथा बड़े बूढ़ों को मास्क पहनने को कहें. आवश्यक सभी नियमों का पालन करें. मास्क को समय समय पर एक जग में सर्फ़ डालकर 5 मिनट गला दें. फिर साफ़ पानी से धोकर सूखा कर पुन: इस्तेमाल करें. मास्क जेब में नहीं रखें. मास्क को अंदर बाहर से नहीं छूएं. इससे कीटाणुं वापस हमारे पास आ जायेंगे. बच्चों से हमेशा मास्क को दूर रखें. खूंटी पर ही मास्क टाँके तो और बेहतर होगा. हाँ बच्चों को किसी भी तरह की करेंसी हाथ में ना दें. क्यूंकी पैसे बहुत लोगों के हाथों के लगकर आते हैं, हो सकता है हमारे पास आ रहा नोट किसी कोरोना पॉजिटिव के हाथ से आया हो. पैसे भी अपने पर्स में या थैली में रखें. पैसों के हाथ लगाने के बाद हाथ साबुन से धो लें या हाथ सेनेटाइज जरूर कर लें.

यह भी पढें   सरकार संविधान और कानून की अनदेखी कर सत्ता का दुरुपयोग कर रहा है : प्रदीप पौडेल

सांस आदि के गंभीर रोगी और प्रेग्नेंट महिलायें डाक्टर की सलाह अनुसार ही मास्क का इस्तेमाल करें और बाहर निकलें. छोटी से छोटी बातों को भी गंभीरता से लें. क्यूंकी बचाव ही उपाय है. लोकडाउन के सभी नियमों पालन करें. आप खुद और अपने गाँव को बचा लेंगे. तो समझ लो पूरा देश बच गया. ये ही कोरोना पर जीत का मूलमंत्र है.
गाँव को किसी भी तरह के सरकारी सहयोग आदि की जरुरत हो तो पंचायत सचिव और सरपंच को लिखे सरकार द्वारा लाखों रुपये का बजट दिया गया है कोरोना से जंग जीतने के लिए. ऐसा हर पंचायत और गाँव के लोग कर सकते हैं.

यह भी पढें   वैचारिक विरासत, बदलता नेपाल और पुनर्जीवन की चुनौती : श्वेता दीप्ति

मुझ से जिस भी तरह का सहयोग सामूहिक रूप से गाँव को चाहिए तो कभी भी कॉल कर सकते हैं.

जागरूक रहें और अपने आस पड़ौस को जागरूक रखे. जागरूकता जरूरी है.

– हनु रोज
फाउंडर डायरेक्टर
जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल- जिफ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com