Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मौत की अफवाह उड़ने के बाद मुकेश खन्ना ने लोगों पर नाराजगी जाहिर की

 

मशहूर अभिनेता और घर-घर में ‘शक्तिमान’ के नाम से मशहूर हुए मुकेश खन्ना इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाहें उड़ी हैं। जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था। मौत की अफवाह उड़ाने पर मुकेश खन्ना ने लोगों पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने अपनी सेहत के बारे में भी जानकारी दी है।

मौत की अफवाह उड़ने के बाद मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर ऐसी खबरों का खंडन किया है और फर्जी खबरें चलाने वालों की निंदा भी की है। मुकेश खन्ना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। मुकेश खन्ना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया और इन अफवाहों का खंडन किया है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 27 जुन 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

मुकेश खन्ना ने वीडियो में कहा, ‘मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं, पता नहीं कि किन लोगों ने ऐसी अफवाहें उड़ाई हैं। मैं बिल्कुल ठीक हूं और जब आप लोगों की दुआएं मेरे साथ हैं तो मुझे क्या हो सकता है। मेरे बारे में अफवाह फैला देते है। यही दिक्कत है सोशल मीडिया की। सभी का बहुत बहुत शुक्रिया मेरी इतनी चिंता करने के लिए। मुझे कई लोगों के फोन आ रहे हैं। आप सभी का शुक्रिया।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *