हिम समाजिक संगठन के संस्थापक श्री जगदीश चंद्र शर्मा जी का निधन
दुःखद समाचार ।हिम समाजिक संगठन के संस्थापक सदस्य एवम वर्तमान जनरल सेक्रटरी श्री जगदीश चंद्र शर्मा जी का आज निधन हो गया। श्री जगदीश जी एक जाने माने समाजसेवी, सभी के सुख दुख में सदैव खड़े होने वाले एक हँसमुख व्यकित थे। सबको अपना समझने वाले आज अपनी 22 दिन से क्रोना से चल रही जंग में आज हार गए। उनका अंतिम संस्कार सेक्टर 3, रोहिणी में 10 बजे के बाद किया जायेगा।भगवान भोलेनाथ से प्राथना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे एवम समस्त परिवार को इस कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करे।
ॐ शांति। ॐ शांति। ॐ शांति।
समस्त शौककुल हिम सामाजिक संगठन परिवार

