Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके में कोरोना से संक्रमित १० व्यक्ति की मृत्यु

 

नेपालगंज, १३ मई । कोरोना वायरस संक्रमित होकर बाँके जिला स्थित विभिन्न अस्पताल में उपचारत १० व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । यह तथ्यांक बुधबार शाम से आज सुबह ८ बजे तक की है । जिला स्तरीय कोरोना संकट व्यवस्थापन केन्द्र के अनुसार मरनेवाले ८ व्यक्तियों में से ६ व्यक्ति बाँके जिला निवासी हैं । बाँकी ४ मृतकों में बर्दिया और दाङ जिला निवासी २–२ व्यक्ति हैं ।
कोरोना संकट व्यवस्थापन केन्द्र बाँके के अनुसार नेपालगंज उपमहानगरपालिका–१ निवासी ४३ वर्षीया महिला, वार्ड नं. १२ निवासी २९ और ७९ वर्षीया महिला, वैजनाथ गांवपालिका–६ निवासी ६४ वर्षीय पुरुष, डुडुवा गांवपालिका–३ निवासी ५० वर्षीया महिला, नरैनापुर गांवपालिका–५ निवासी ४२ वर्षीय पुरुष, राजापुर–६ बर्दिया निवासी ५६ वर्षीय महिला और गुलरिया–८ बर्दिया निवासी ३२ वर्षीय महिला की मृत्यु भेरी अस्पताल में हुई है ।
इसीतरह तुलसीपुर उप–महानगरपालिलका–५, दाङ निवासी ३५ वर्षीया महिला, वार्ड नं. ६ निवासी ४३ वर्षीय पुरुष की मृत्यु नेपालगञ्ज मेडिकल कॉलेज में हुई है । नयां मृतकों के साथ बाँके जिला में कोरोना संक्रमण के बाद मरनेवालों की कूल संख्या २१४ पहुँच गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com