प्रधानमंत्री ओली एवं नव नियुक्त मन्त्रियों का शपथ ग्रहण
काठमांडू, १४ मई । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने पद तथा गोपनियता का शपथ ग्रहण किया है । राष्ट्रपति भवन शितलनिवास में आज शुक्रबार आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के बीच राष्ट्रपति भण्डारी ने ओली को पद तथा गोपनियता की शपथ ग्रहण करवाया है ।
संसद् में विश्वास का मत प्राप्त करने में असफल प्रधानमन्त्री ओली स्वतः पद मुक्त हो गए थे । लेकिन प्रतिपक्षी राजनीतिक दल भी उनके विरुद्ध नई सरकार गठन में असफल होने के कारण संविधान की धारा ७६, उपधारा ३ बमोजिम सबे बड़ी राजनीतिक पार्टी के संसदीय दल के नेता के रुप में प्रधानमन्त्री ओली बिहिबार शाम पुनः प्रधानमन्त्री पद में नियुक्त हो गए थे । अब संविधान अनुसार प्रधानमन्त्री ओली को ३० दिनों के भीतर पुनः संसद् से विश्वास का मत लेना होगा ।
इसीतरह आज ही प्रधानमन्त्री ओली ने विभिन्न मन्त्री और राज्यमन्त्रियों को नियुक्त किया है और नव नियुक्त मन्त्री एवं राज्य मन्त्रियों का शपथ ग्रहण भी हो गया है । लेकिन नव नियुक्त मन्त्रियों में कोई भी नई अनुहार के नहीं है, सभी पुराने ही मन्त्रियों को पुराने ही मन्त्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है ।
प्राप्त सुचना अनुसार नव गठित मन्त्रिपरिषद् में नेकपा उमाले के ही माधव कुमार नेपाल समूह और जनता समाजवादी पर्टी (महन्थ ठाकुर समूह) को भी शामील होने के लिए कहा गया था । लेकिन उन लोगों ने प्रस्ताव अस्वीकार करने से पुराने ही मन्त्रियों को पुराने ही जिम्मेदारी के साथ मन्त्रिपरिषद् गठन किया गया है ।

