Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोरंग पुलिस ने किया तीन हवाला कारोबारी को गिरफ्तार ।

 


हिमालिनीप्रतिनिधि बिराटनगर । नंबर प्रदेश के मोरंग पुलिस ने हवाला कारोबार से जुड़े तीन लोग को गिरफ्तार कर करवाई हेतु राजस्व अनुसंधान कार्यालय को सुपुर्द किया है । मोरंग पुलिस के अनुसार गुरुवार को रोडशेष चौक पर चेकिंग के दौरान बिराटनगर वार्ड 13 निवासी श्रवण साह(25) के पास से इक्कीस लाख इकहत्तर हजार पाँच सौ रूपये बरामद किया । उसके साथ एक अन्य रंगेली वार्ड 1 बाबियाबिर्ता का 25 वर्षीय जिज्ञासा चौधरी के पास से भारतीय 23 हजार रुपये बरामद हुआ । मोरंग पुलिस का प्रवक्ता व डीएसपी मान बहादुर राई ने बताया कि दोनो से  पूछताछ के बाद   छापामारी कर हवाला कारोबार में संलग्न बिराटनगर वार्ड 13 निवासी  अमृत कुमार साह को गिरफ्तार किया है जिसके पास से  मोबाइल , भौचर ,डिपोजिट रसीद के अलावा कई बैंक से  व्हाट्सएप के माध्यम से रुपिए ट्रांसफर करने का खुलासा हुआ है । मोरंग पुलिस के अनुसार सभी कागजात व रुपए जब्त कर इटहरी स्थित राजस्व अनुसंधान कार्यालय को सुपुर्द किया गया है । डीएसपी व प्रवक्ता राई के अनुसार प्रारंभिक अनुसंधान में सभी हवाला कारोवार से जुड़े लोग होने की बात सामने आया है जिसका सम्बंध नेपाल के बिभिन्न शहरों के अलावा भारतीय महानगरों से भी हो सकता है जिसका अनुसंधान चल रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com