Thu. Feb 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री नियुक्ति के लिए देउवा और ओली ने किया दावा !

काठमांडू, २१ मई । संविधान की धारा ७६ (५) अनुसार नयां प्रधानमन्त्री में नियुक्ति पाने के लिए प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति एवं पूर्व प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने राष्ट्रपति समक्ष दावा पेश किया है । साथ में नेकपा एमाले के अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने भी उल्लेखित धारा के अनुसार ही पुनः नियुक्ति के लिए दावा पेश किया है । बताया गया है कि देउवा के पास १४९ सांसदों का हस्ताक्षर है ।
माओवादी केन्द्र के नेता वर्षमान पुन ने कहा किया है कि नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले के माधव नेपाल समूह और जनता समाजवादी पार्टी के उपेन्द्र यादव समूह के शीर्ष नेताओं के बीच शुक्रबार सिंहदबार में सम्पन्न बैठक ने देउवा को नयां प्रधानमन्त्री बनाने का निर्णय किया है । बताया गया है कि दावीपत्र में नेपाली कांग्रेस के ६१, माओवादी केन्द्र के ४९, माधव नेपाल समूह के २६, जसपा के १२ और राष्ट्रीय जनमोर्चा के १ सांसदों ने हस्ताक्षर किया है ।
लेकिन एमाले अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री ओली ने भी दावा किया है कि उनके पास १५३ सांसदों का समर्थन है । प्रधानमन्त्री के सल्लाहकार विष्णु रिमाल ने कहा है कि ओली के पक्ष में नेकपा एमाले के १२१, जसपा के ३२ सांसदों का समर्थन है । रिमाल ने यह भी कहा है कि जसपा की ओर से पार्टी अध्यक्ष महन्थ ठाकुर और संसदीय दल के नेता राजेन्द्र महतो ने हस्ताक्षर किया है ।

यह भी पढें   हिमालयी क्षेत्रों में आंशिक बादल तथा तराई क्षेत्र में मौसम मुख्यतः साफ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *