गोली प्रहार से घायल माओवादी केन्द्र के जिला नेता पाण्डे का निधन
कपिलवस्तु, २५ मई । ६ दिन पहले गोली प्रहार से गम्भीर घायल माओवादी केन्द्र के कपिलवस्तु जिला सदस्य दीपक पाण्डे का निधन हो गया है । गत हफ्ता बुधबार रात में पाण्डे और एक भारतीइ नागरिक के ऊपर तौलहवा–जितपुर सडकखण्ड में गोली प्रहार हुआ था । पाण्डे को दो गोली लगी थी । उपचार के लिए उनको भैरहवा स्थित युनिभर्सल मेडिकल कॉलेज पहुँचाया गया था ।
भैरहवा में उपचार ना होने के कारण उनको सोमबार हेलिकॉप्टर मार्फत काठमांडू लाया गया था और त्रिवि शिक्षण अस्पताल में पहुँचाया गया था । उसके एक घंटा बाद में ही पाण्डे का निधन हो गया है । पुलिस का कहना है कि पाण्डे के ऊपर व्यक्तिगत रिसिबी के कारण गोली प्रहार की गई थी । गोली प्रहार करनेवाले २ अभियुक्त ओमप्रकाश यादव और साकिर अली को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है ।

