Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 25 मई:  कुंभ राशि वालों का होगा भाग्योदय, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 

राशिफल-

मेष-आनंददायक जीवन गुजरेगा। आनंदित रहेंगे। अपनों के साथ रहेंगे। पति-पत्‍नी, प्रेमी-प्रेमिका सब ठीक रहेंगे। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ-रुका हुआ काम चल पड़ेगा। धीरे-धीरे विषमताओं को पार करते हुए आप आगे बढ़ रहे हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम में दूरी बनी रहेगी। गणेश जी की अराधना करें।

मिथुन-विद्यार्थियों, लेखकों के लिए अच्‍छा समय है। मनोरंजन से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 2 जुलाई 2026 गुरुवार शुभसंवत्ब2083

कर्क-कर्ज की स्थिति, भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में पहले से बेहतरी होगी। प्रेम में दूरी है लेकिन प्रेम बना रहेगा। व्‍यापारिक क्षेत्र में आप मध्‍यम गति से आगे बढ़ते रहेंगे। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

सिंह-अपनों के सहयोग से व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम उत्‍तम, संतान पक्ष का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कन्‍या-धनागमन होता रहेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम भी मध्‍यम हो चुका है क्‍योंकि शनि वक्री हो चुके हैं। व्‍यापार आपका रुक-रुक कर चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करें। हरी वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढें   नीति प्रतिष्ठान के कार्यकारी निर्देशक में डा. सुरेश आचार्य

तुला-जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता होगी। समाज में सराहे जा रहे हैं आप। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार अच्‍छा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-काल्‍पनिक और अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। खर्च को लेकर ज्‍यादा सोचेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी भी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापार मध्‍यम रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

धनु-स्थिति अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। कुल मिलाकर अच्‍छी स्थिति है। मां काली की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   सनातन हिंदू परंपरा के अनुसार 11 बिपन्न संथाल जोड़े का सामूहिक विवाह

मकर-पैतृक सम्‍पत्ति में इजाफा होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। राजनैतिक लाभ होगा। सुखद स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यापार अच्‍छा है। प्रेम मध्‍यम है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। यात्रा में लाभ संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा चलेगा। गणेश जी की अराधना करें।

मीन-जोखिम भरा समय है। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम पर ध्‍यान दें। व्‍यापार सही चलेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed