माधव नेपाल और झलनाथ खनाल के साथ ११ नेता एमाले से निष्काशित
काठमांडू, २५ मई । नेकपा एमाले ने पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री द्वय माधव कुमार नेपाल और झलनाथ खनाल के साथ ११ नेताओं को पार्टी से निष्काशित किया है । प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में बुधबार सम्पन्न पार्टी स्थायी कमिटी बैठक ने यह निर्णय किया है । आरोप है कि उन लोगों ने पार्टी हित और नीति के विरुद्ध काम किया है ।
नेपाल और खनाल के अलवा पार्टी से निष्काशित हानेवालो अन्य नेताओं में भीम रावल, मुकुन्द न्यौपाने, रामकुमारी झाँक्री, सरला यादव, पुष्पा कर्ण, कलिला खातुन, निरादेवी जैरु, लक्ष्मी चौधरी और कल्याणी खड्का हैं । शनिबार सम्पन्न स्थायी कमिटी बैठक नने उन लोगों से स्पष्टीकरण मांग किया था । स्पष्टीकरण प्राप्त ना होने के कारण सोमबार उन लोगों को पार्टी की साधारण सदस्यता से भी निष्काशन किया गया है ।
स्मरणीय है, कारवाही पड़नेवाले नेता वही हैं, जिन्होंने पार्टी निर्देशन विपरित नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा को प्रधानमन्त्री नियुक्त के लिए प्रयास किया था । यही प्रयास करनेवाले एमाले के अन्य १२ नेताओं से भी स्पष्टीकरण मांग करने का निर्णय बैठक ने किया है ।

