Thu. Feb 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुलिस का वीडियो बनानेवाले मेडिकल कर्मचारी के ऊपर डीएसपी ने किया मारपिट

वीरगंज, २७ मई । जिला पुलिस कार्यालय पर्सा में कार्यरत पुलिस नायब उपरीक्षक (डीएसपी) प्रह्लाद कार्की ने एक मेडिकल कर्मचारी के ऊपर मारपिट किया है । इसतरह पुलिस से पिटाई खानेवाले कर्मचारी वीरगंज महानगरपालिका–८ पानीटंकी स्थित प्याथो सर्जिकल हाउस में कार्यकरत अप्रोज महमद हैं । मेडिकल कर्मचारी महमद के ऊपर आरोप है कि उन्होंने पुलिस का भीडियो बनाया है ।
घटना बुधबार की है । मोबाइल से भीडियो बनाने के आरोप में डीएसपी कार्की ने मेडिकल कर्मचारी महमद को लात और लाठी से मारा है, जिसका एक और भीडियो भी बन गया है । मारपिट के बाद डीएसपी कार्की ने उनका मोबाल भी लेकर गया है । एसपी बेलबहादुर पाण्डे ने घटना को स्वीकार करते हुए कहा है कि डीसपी कार्की ने भी घटना को स्वीकार किया है ।

यह भी पढें   आज काठमांडू का न्यूतम तापक्रम ७ डिग्री सेल्सियस

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *