कोरोना से संक्रमित नेपाली सेना के जरनल दिनेश केसी का निधन
काठमांडू, २७ मई । कोरोना वायरस से संक्रमित १३ नं. बाहिनी जावलाखेल के जरनल दिनेश केसी का निधन हो गया है । एक हफ्ता पहले केसी में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुआ था । उसके बाद केसी को सैनिक अस्पताल छाउनी में रखकर उपचार हो रहा था । नेपाली सेना ने कहा है कि आज बिहिबार उनका निधन हो गया है ।
नेपाली सेना के पूर्व प्रधान सेनापति राजेन्द्र क्षेत्री ने सामाजिक संजाल में लिखते हुए कहा है कि केसी की मृत्यु से नेपाली सेना ने एक अमूल्य सदस्य को खोना पड़ा है । स्मरणीय है, कोरोना संक्रमण से अभी तक नेपाली सेना में विभिन्न पद पर कार्यरत ६ कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है ।

