सुदुरपश्चिम प्रदेश के प्रथम प्रदेश प्रमुख मल्ल के निधन पर सभापति देउवा द्वारा दुःख व्यक्त

काठमांडू, २७ मई ।सुदुरपश्चिम प्रदेश के प्रथम प्रदेश प्रमुख मोहनराज मल्ल के निधन पर नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने दुःख व्यक्त किया है । सभापति देउवा ने बिहिबार एक शोक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि पार्टी के नेता, पूर्व प्रदेश प्रमुख, समाजसेवी, असल, वौद्धिक एवं शालिन व्यक्ति के धनी मल्ल के असामयिक निधन से हम लोगों को दुःखी बनाया है ।
कैलाली जिला के स्थायी निवासी मल्ल नेपाली कांग्रेस महा समिति सदस्य थे । देउवा ने अपनी शोक विज्ञप्ति में शोक सन्तप्त परिवारजन के प्रति पार्टी और अपनी ओर से समवेदना भी व्यक्त किया है । उनका निधन काठमांडू स्थित निदान अस्प्ताल में उपचार के दौरान हुआ था ।

