संसद् बिघटन विरुद्ध पंजीकृत रिट प्रधानन्यायाधीश की बेञ्च में

काठमांडू, २७ मई । संसद् बिघटन विरुद्ध सर्वोच्च अदालत में पंजीकृत रिट की सुनुवाई आज होने जा रही है । उक्त रिट के संबंध में प्रधानन्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर जबरा के बेञ्च में विचार–विमर्श होने जा हरा है । आज बिहिबार के लिए तय पेशी में प्रधानन्यायाधीश जबरा ने १९ रिट की सुनुवाई अपने ही एकल बेञ्च में तय किया है ।
सर्वोच्च अदालत स्रोत के अनुसार अन्तरिम आदेश मांग करते हुए पंजीकृत १९ रिट की सुनुवाई आज होने जा रहा है । संवैधानिक इजलास में सुनुवाई के लिए मांग करते हुए पंजीकृत ११ रिट को जेष्ठ १४ गते अर्थात् कल शुक्रबार के लिए पेशी दी गई है ।
स्मरणीय है, प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की सिफारिश में राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने संविधान की धारा ७६ (५) अनुसार नयां प्रधानमन्त्री में पुनः केपीशर्मा ओली को नियुक्त करते हुए मध्यावधि चुनाव घोषणा करने के बाद इसके विरुद्ध सर्वोच्च में ३० रिट पंजीकृत है । रिट पंजीकरण करनेवाले विपक्षी गठबंधन से आवद्ध १४६ सांसदों का कहना है कि संसद् बिघटन असंवैधानिक है, इसके बदले धारा ७६ (५) अनुसार शेरबहादुर देउवा को प्रधानमन्त्री में नियुक्ति मिलनी चाहिए ।

