Sat. Oct 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 29 मई : जानें राशियों की स्थिति

 


राशिफल-
मेष – स्थिति में थोड़ा सुधार है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति नहीं ठीक है। ध्‍यान देने की जरूरत है। व्‍यापार की स्थिति भी शनि के वक्री होने के कारण सही नहीं चल रही है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृषभ – परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य में पहले से सुधार है लेकिन 29 तारीख ठीक नहीं है। प्रेम की स्थिति में सुधार है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से यह सही समय नहीं साबित होगा। शनि आपके दशमेश वक्री चल रहे हैं। कोई भी नीली या काली वस्‍तु अपने पास रखें।

मिथुन – शादी तय हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। पति-पत्‍नी में सामन्‍जस्‍य बढ़ेगा। व्‍यापार में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। व्‍यापार, प्रेम सब कुछ पहले से बेहतर चल रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   पुलिस और सरकार के बीच अघोषित युद्ध! भावना राउत ने उठाए गंभीर सवाल

कर्क – सेहत को लेकर थोड़ा डिस्‍टर्ब रहेंगे। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय है। प्रेम में दूरी हो सकती है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय चल रहा है। हनुमान जी की अराधना करना आपके लिए अच्‍छा होगा।

सिंह – भावुकता पर काबू रखें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम बेहतर है। व्‍यापार मध्‍यम है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कन्‍या – भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें। पीली वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   नेपाल में तेज आंधी की आशंका टली, विभाग ने कहा– डरने की जरूरत नहीं

तुला – योजनाएं फलीभूत होंगी। व्‍यापारिक लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्‍यम होगी। उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्‍छा समय यह नहीं माना जाएगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक – धन का आगमन बना रहेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी। लेकिन अभी निवेश न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम की स्थिति अच्‍छी, स्‍वास्‍थ्य मध्‍यम, व्‍यापार ठीक-ठाक चलेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु – सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और केंद्रीय सदस्यों ने ली शपथ

मकर – स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान, निर्णय लेने की क्षमता और विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ – रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ आर्थिक अच्‍छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम पहले से बेहतर, व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन – व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुधार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। कुल मिलाकर अच्‍छा समय है। विष्‍णु भगवान की अराधना करते रहें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com