Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हम लोग कांग्रेस और माओवादी दोनों दलों को विभाजन करने की ताकत रखते हैंः बस्नेत

 
महेश बस्नेत, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३१ मई । नेकपा एमाले के नेता तथा पूर्व मन्त्री महेश बस्नेत ने दावा किया है कि नेपाली कांग्रेस और नेकपा माओवादी केन्द्र दोनों पार्टी को विभाजिन किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि इसकी ताकत नेकपा एमाले के पास है । एमाले संबंद्ध युवा संघ नेपाल द्वारा आज सोमबार आयोजित भर्चुअल बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । बस्नेत प्रधानमन्त्री भी रहे एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली के करीबी नेता माने जाते हैं ।
नेता बस्नेत ने दावा किया है कि नेपाली कांग्रेस संबंद्ध २३ सांसद् पार्टी विभाजन के पक्ष में हैं । उन्होंने कहा कि माओवादी केन्द्र के २५–२६ सांसद् भी पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड से अलग होना चाहते हैं । बैठक को सम्बोधन करते हुए नेता बस्नेत ने कहा– ‘उन लोगों की हरकत देखर हम लोग अनुमान लगा सकते हैं कि दोनों दलों को विभाजन करने की ताकत हमारे पास है । यद्यपि ऐसा करते हैं तो हम लोगों को अपहरणकारी का आरोप लग जाता है ।’
नेता बस्नेत ने कहा है कि माओवादी केन्द्र से आबद्ध क्रान्तिकारी नेताओं को एमाले में लाने की प्रयास भी हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *