पिछले २४ घंटों की अवधि में ४७६२ संक्रमित, ६४९१ संक्रमण मुक्त, ११४ संक्रमितों की मृत्यु
काठमांडू, ३१ मई । पिछले २४ घंटों की अवधि में ४७६२ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा आज सोमबार सार्वजनिक तथ्यांक अनुसार १५०५५ पीसीआर और २४२५ एन्टिजेन परीक्षण करने पर उल्लेखित संख्या में नयां संक्रमित मिल गए हैं । मन्त्रालय के अनुसार इसी अवधि में ११४ संक्रमितों की मृत्यु हो गई है और ६४९१ संक्रमित संक्रमण से मुक्त हो गए हैं ।
नयां तथ्यांक अनुसार नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ५ लाख ६१ हजार ३०२ पहुँच गई है और संक्रमण मुक्त होनेवालों की संख्या ४ लाख ४७ हजार ४४६ है । आज के दिन नेपाल में कूल १ लाख ६ हजार ४७० सक्रिय संक्रमित हैं । और संक्रमण के बाद मरनेवालों की कूल संख्या ७३८६ है ।

