Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव में पार्टी की जीत–हार मयाने नहीं रखती, लोकतन्त्र की जीत होनी चाहिएः प्रधानमन्त्री होली

 
केपीशर्मा ओली/फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३१ मई । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि लोकतन्त्र में पार्टी की जीत हार कोई भी मायन नहीं रखती, लोकतन्त्र की जीत होनी चाहिए । उनका मानना है कि इसके लिए भी सरकार ने मध्यावधी चुनाव घोषणा किया है ।
उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार चुनाव लक्षित होकर पपुलिस्ट काम करने के पक्ष में भी नहीं है । आथिक वर्ष २०७८–७९ साल के लिए प्रस्तुत बजेट के संबंध में विपक्षी राजनीतिक दलों की ओर से हो रहे आलोचना पर चर्चा करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
नेकपा एमाले संबंद्ध युवा संघ नेपाल द्वारा आज आयोजित भर्चुअल बैठक को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष ओली ने कहा– ‘हम लोग जनता की सेवा करते हैं । वोट आकर्षित करने के लिए सरकार घटिया काम करनेवाला नहीं हैं ।’ प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि चुनाव में एमाले पार्टी को मत मिले या ना मिले, यह सरकार की प्राथमिकता नहीं है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि लोकतन्त्र को सुरक्षित रखने के लिए चुनाव की घोषणा की गई है । उन्होंने कहा– ‘एक चुनाव जीत भी सकते हैं हार भी सकते हैं, लेकिन लोकतन्त्र की जीत हो जाती है या नहीं ? हमारी ध्यान इधर है । हम लोग चाहते हैं कि लोकतन्त्र की जीत हो सके ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *