राष्ट्रीयसभा उप–चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार पाण्डेय विजयी
बुटवल, ३१ मई । लुम्बिनी प्रदेश की राष्ट्रीयसभा उप–चुनाव में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार दृगनारायण पाण्डेय विजयी हो गए हैं । आज सोमबार सम्पन्न चुनाव में अपने प्रतिस्पर्धी चन्द्रबहादुर खड्का को पराजित करनेवाले पाण्डे को प्रदेश सभा की ओर से ४२ और स्थानीय तह की ओर से ११८ मत प्राप्त हुआ है ।
उनके प्रतिस्पर्धी खड्का को प्रदेशसभा की ओर से ४० और स्थानीय तह की ओर से ९४ मत प्राप्त हुआ है । चुनाव में प्रदेशसभा सदस्य की ८३ और स्थानीय तह के प्रमुख और उपप्रमुख के साथ कूल २९६ जनप्रतिनिधियों ने मतदान किया था । २ मत बदर हो गया है ।
पाण्डे को नेकपा माओवादी केन्द्र, जनता समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनमोर्चा से निर्वाचित प्रदेशसभा सदस्य तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मतदान किया था । खड्का के पक्ष में सिर्फ नेकपा एमाले संबंद्ध मतदाता थे ।

