Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लायन्स क्लब अफ भैरहवा ग्रीन सिटी द्वारा खाद्यान्न सामाग्री वितरण

 

हिमालिनी संवाददाता /रुपन्देही/महेश गुप्ता । रुपन्देही जिल्ला भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका अंतर्गत सामाजिक कार्य मे सक्रिय संस्था लायन्स क्लब अफ भैरहवा ग्रीन सिटी द्धारा सिद्धार्थ नगरपालिका अंतर्गत २९ घरपरिवार को खाद्यान्न सामाग्री वितरण किया गया जिसकी जानकारी कल्ब के उपाध्यक्ष मनोज क्षेत्री ने दी है ।

संस्थापक अध्यक्ष शिवनाथ गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण सरकार द्वारा निषेधज्ञा लगाया गया जिसके कारण विभिन्न परिवार के लोग का दैनिक रोजगार बन्द हो जाने के कारण आसहाय परिवार को राहत के लिये आज २९ घरपरिवार को खाद्यान्न सामाग्री जिसमे चामल १०किलो , आटा ५ किलो, दाल २किलो, नून १किलो,सोयाबीन ३पैकेट,तेल १लीटर,सहित वितरण किया गया है ।

यह भी पढें   लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर भारत विकास परिषद ने किया नमन

कल्ब द्धारा राहत वितरण के संयोजक हेमन्तराज जोशी ,अमृता गुरुंग, ओमनाथ प्रजापति,धनराज गिरी,विजय काहार, लगायत सदस्य विजय यादव, उपाध्यक्ष मनोज क्षेत्री,सचिव भीम बहादुर थापा ,लगायत संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *