Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज के ही दिन नरगिस और मर्लिन मुनरो का हुआ था जन्म

 

 

Nargis: Remembering Tinseltown's 'lady in white'

एक्ट्रेस नरगिस का जन्म आज ही के दिन 1929 में हुआ था। उनकी मां जद्दनबाई एक तवायफ थीं इसी वजह से उनके घर लोगों का आना-जाना लगा रहता था। नरगिस को एक्टिंग का शौक नहीं था, लेकिन मां की इच्छा थी कि नरगिस अभिनेत्री बने। महज 6 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकर उन्होंने फिल्मों में एंट्री ली।

40 और 60 के दशक के दौरान नरगिस ने राज कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया। 1957 में आई फिल्म ‘मदर इंडिया’ नरगिस के फिल्मी करियर में मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान सुनील दत्त ने नरगिस को आग से बचाया था। कहा जाता है कि इस घटना के बाद नरगिस ने सुनील दत्त को अपना जीवन साथी चुन लिया।

यह भी पढें   रेड बुल कृति अवार्ड्स के 13वें संस्करण के तहत ‘कृति कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन

शादी के बाद नरगिस ने फिल्मों में काम करना कम कर दिया। 1967 में आई फिल्म ‘रात और दिन’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पहला मौका था जब किसी अभिनेत्री को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। वे राज्यसभा सदस्य भी रहीं और भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा। कैंसर से जूझ रहीं नरगिस ने 3 मई 1981 के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के १५वें महाधिवेशन में सभापति गगन थापा ने पेश किया राजनीतिक प्रस्ताव

मर्लिन मुनरो का जन्म


हॉलीवुड एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो का जन्म आज ही के दिन 1926 में हुआ था। अनाथ आश्रम में पली-बढ़ी मर्लिन कभी बेहद शर्मीली थीं लेकिन आज उन्हें एक बिंदास गर्ल के तौर पर जाना जाता है। मर्लिन ने अपने पड़ोसी जेम्स डोगर्टी से शादी कर ली लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन चला नहीं और दोनों अलग हो गए।

इसके बाद मर्लिन कैलिफोर्निया में एक कारखाने में नौकरी करने लगीं। उस वक्त फोटोग्राफर, डेविड कोनोवर कारखानों में काम करने वाली महिलाओं का काम दिखाने के लिए कुछ शूट कर रहे थे। वे मर्लिन की सुंदरता से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने अपनी कई तस्वीरों में उनका चेहरा इस्तेमाल किया। यहीं मर्लिन को अपना पहला बड़ा ब्रेक मिला। इसके बाद मर्लिन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा लेकिन मर्लिन का वैवाहिक जीवन खासा सफल नहीं हो पाया। उन्होंने 3 शादियां कीं लेकिन तीनों असफल रहीं।

यह भी पढें   एभरेस्ट बैंक लिमिटेड और नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल के साथ समझौता

सिर्फ 36 साल की उम्र में मुनरो अपने बेडरूम में मृत अवस्था में पाई गई थीं। उनकी मौत की वजह को लेकर अलग-अलग थ्योरी दी जाती हैं। ड्रग्स के ओवरडोज से लेकर हत्या और आत्महत्या तक को उनकी मौत की वजह बताया जाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com