Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 3 जून:  जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 

राशिफल-
मेष-चंद्रमा द्वादश भाव में मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। मन अप्रसन्‍न रहेगा। घर और मां से थोड़ी दूरी रहेगी। खर्च की अधिकता से परेशान रहेगा मन। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही चलेंगे लेकिन बहुत अच्‍छी स्थिति वहां भी नहीं है। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें और भाई-बहन के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान दें। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-बहुत समय बाद मानसिक तौर पर सही दिख रहे हैं लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छी स्थिति में नहीं चल रहा है। लग्‍नेश वक्री चल रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम काफी बेहतर और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से लगभग सही चल रहे हैं। हरी वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढें   ऊपरी त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना की सुरंग से 7 और शव बरामद, खोज अभियान जारी

कर्क-भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोत्‍तरी होगी। अक्रामकता पर काबू रखें। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम में काफी नजदीकी है लेकिन गलत प्रेम में न पड़ें इसका ध्‍यान रखें। व्‍यापार पहले से बेहतर है। लाल वस्‍तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें।

सिंह-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम बेहतर, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। मन प्रसन्‍न रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है। पीली वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   संविधान  संशोधन - आज की अपरिहार्य आवश्यकता : विनोदकुमार विमल

तुला-रोग,ऋण, शत्रु पर भारी पड़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम में शक के शिकार हो सकते हैं। व्‍यापार ठीक-ठाक चलेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-मानसिक तौर पर परेशानी बनी रहेगी। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए सही समय है। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृहकलह का भी संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम, संतान की स्थिति मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप करीब-करीब सही है। बजरंग का पाठ करें।

मकर-जीवनसाथी से अनबन के संकेत हैं। व्‍यापार के क्षेत्र में कोई केस-मुकदमा न हो इसका ध्‍यान रखें। वैसे पराक्रमी बने रहेंगे और यह पराक्रम आपको आगे भी ले जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम चलेगा। प्रेम की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। मां काली की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   दोपहर १ बजे होने वाली बैठक में हुई देरी, ओली निकले बाहर

कुंभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। किसी की एक नहीं चल पाएगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार अच्‍छा चलेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मीन-अक्रामकता पर काबू रखें। प्रेम में लड़ाई हो सकती है। संतान पक्ष से क्रोध के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार ठीक-ठाक है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com