Sun. May 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमन्त्री भट्ट को विश्वास का मत प्राप्त

 
त्रिलोचन भट्ट, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ८ जून । सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमन्त्री त्रिलोचन भट्ट को विश्वास का मत प्राप्त हुआ है । मंगलबार सम्पन्न प्रदेशसभा बैठक में उनके पक्ष में माओवादी केन्द्र के १३ और नेकपा एमाले के माधव कुमार नेपाल समूह के १७ (कूल ३०) सांसदों ने मत दिया था ।
सुदूरपश्चिम प्रदेशसभा में कूल ५२ सदस्य हैं । इसमें से नेपाली कांग्रेस संबंद्ध १२ प्रदेश सांसद् तटस्थ रहे थे और नेकपा एमाले ओली समूह के ७ और जनता समाजवादी पार्टी के २ सांसदों ने मुख्यमन्त्री के विपक्ष में मत दिया था । नेकपा एमाले सुदूरपश्चिम प्रदेश कमिटी की ओर से मुख्यमन्त्री के विपक्ष में मतदान करने के लिए प्रदेशसभा संसदीय दल के नेता और सचेतक को आग्रह किया था । इसे बावजूद भी १७ सांसदों ने मुख्यमन्त्री भट्ट के पक्ष में मतदान किया है ।
लेकिन नेकपा एमाले ओली पक्षीय सांसद् पठानसिंह बोहरा, नेपालु चौधरी, लिलाधर भट्ट, माया तामाङ, ग्याल्बु बोहरा, रतन थापा, बलदेव रेग्मी ने विपक्ष में मतदान किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *