विपक्षी दलों की ओर से प्रदेश नं. २ प्रदेशसभा बैठक अवरद्ध

काठमांडू, ८ जून । प्रदेश नं. २ में प्रदेशसभा बैठक अवरुद्ध हो गया है । विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र ने आज मंगलबार आयोजित बैठक को अवरुद्ध किया है । विपक्षी दलों का कहना है कि स्थानीय तहों में जानेवाला सशर्त अनुदान बजट में प्रदेश सरकार ने मनमानी की है ।
बैठक प्रारम्भ होते ही नेकपा एमाले के सांसद् सुन्दर बहादुर विक ने कहा कि सांसद् की सिफारिश और परामर्श में सशर्त अनुदान स्थानीय तहों में भेजना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है । उन्होंने निर्णय करेकसन के लिए भी आग्रह किया । इसीतरह कांग्रेस सांसद वीरेन्द्रकुमार सिंह ने भी कहा कि सशर्त अनुदान बजट और योजना छनौट संबंधी निर्णय में जब तक करेक्सन नहीं होगा, तब तक बैठक अवरुद्व ही रहनेवाला है ।
बैठक सुचारु रखने के लिए सभामुख सरोजकुमरा यादव ने बारबार आग्रह करने पर भी विपक्षी दलों ने नहीं सुना । जिसके चलते सभामुख ने एक घंटों के लिए बैठक को स्थागित किया है ।

