Sat. Oct 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानिए चीन के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक की क्यों हो रही है देश भर में आलोचना

 

बीजिंग, एएनआइ।

चीन के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक को ऑनलाइन विज्ञापन में आवेदकों को लुभाने के लिए महिलाओं का उपयोग करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। आलोचकों का कहना है कि नानजिंग विश्वविद्यालय (एनजेयू) महिलाओं का गलत इस्तेमाल कर रहा है। विश्वविद्यालय ने चीन के राष्ट्रीय कॉलेज प्रवेश परीक्षा, गाओकाओ परीक्षा के पहले दिन सोमवार को वीबो पर विज्ञापन पोस्ट किया। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, विज्ञापन में कैंपस के अलग-अलग हिस्सों के सामने मौजूदा छात्रों की छह तस्वीरें दिखाई गई हैं, जो साइन बोर्ड पकड़े हुए हैं।

यह भी पढें   नेपाल में ‘जेन–जी आंदोलन’ का एक सालः सवाल अब भी अनसुलझे ! : विनोदकुमार विमल

इनमें से दो तस्वीरों की सबसे ज्यादा आलोचना हो रही है। पहली तस्वीर में एक महिला तख्ती पकड़े हुए दिखाई दे रही है, जिस पर लिखा था, ‘क्या तुम मेरे साथ पुस्तकालय में सुबह से रात तक रहना चाहते हो?’ वहीं, दूसरी तस्वीर में लिखा था, ‘क्या तुम चाहते हो कि मैं तुम्हारी साथी बनू? जबकि अन्य तस्वीरें, को लेकर कोई खास आपत्ती नहीं है। उदाहरण के लिए, एक व्यक्ति तख्ती पकड़े हुए खड़ा है, जिसमें कहा गया है, ‘क्या आप एक ईमानदार, मेहनती और महत्वाकांक्षी एनजेयू छात्र बनना चाहते हैं?’

यह भी पढें   अधूरे स्वास्थ्य चौकी भवन के उद्घाटन का विरोध करने पर युवक को लगी गोली, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन वीवो पर शेयर करने के बाद से ही इसकी आलोचना हो रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘एक शीर्ष विश्वविद्यालय के रूप में, आपको लोगों को लुभाने के लिए लड़कों और महिलाओं का उपयोग करने के बजाय अपने संसाधनों और अपने शिक्षाविदों की गुणवत्ता के आधार पर भर्ती करनी चाहिए।’आलोचना मिलने के बाद एनजेयू ने विज्ञापनों को हटा दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com